Deoghar: झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने देवघर समाहरणालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया। इस दौरान मौके पर दर्जनों कर्मी उपस्थित थे।
इस संबंध में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतन कुमार झा ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को बल मिलेगा इसके तहत पद यात्रा भी निकाला गया है। कहा कि 15 वर्षों से मानदेय पर मनरेगा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। आज तक न हमलोगों का कोई सेवा शर्त नियमावली नहीं बनी है न ईपीएफ है, न कोई सामाजिक सुरक्षा ही मिला है हमलोग बहुत दुखी हैं।
मांग की है कि मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करते हुए ग्रेड पे लागू किया जाए। अगर मांग जल्द से जल्द पूरी नहीं की गयी तो आंदोलन तेज होगा। वहीं इस धरना प्रदर्शन के दौरान संघ के दर्जनों सदस्य मौके पर उपस्थित थे।