Deoghar: नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर लक्ष्मी यादव हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए आरोपी का नाम बिष्णु प्रसाद यादव है जो कुंडा थाना क्षेत्र के गुगलीडीह का रहने वाला है।
इसे लेकर नगर थाना में एक प्रेसवार्ता कर सदर एसडीपीओ पवन कुमार एवम नगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि आरोपी विष्णु प्रसाद यादव घटना के बाद मधुपुर थाना क्षेत्र के बांक बाराटांड़ गांव में छुप कर रह रहा था। जिसकी गुप्त सूचना देवघर को मिली। उसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिए गया। बताया की इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
बताते चलें की 11जनवरी 2023 को अहले सुबह सतसंग स्थित कोरीयासा निवासी लक्ष्मी यादव की हत्या गोली और बम मार कर कर दी गई थी। इसे लेकर मृतक की पत्नी उर्मिला देवी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें विष्णु यादव, राजेश यादव, मंटू यादव, करू यादव, राजेश यादव सहित तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था।
इस मामले में नगर पुलिस अपराधियों को शरण देने के मामले में हिरना निवासी मो अकरम को पहले ही जेल भेज दिया था। सोमवार को विष्णु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बताते चलें की एक अपराधी मंटू यादव को जमुई के चकाई पुलिस लूटकांड के मामले में जेल भेज चुकी है। नगर थाना पुलिस मंटू यादव को पूछताछ के लिए रिमांड पर देवघर लाने की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं अन्य अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।