
Madhupur (Deoghar): देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ई थाना अंतर्गत दार्वे गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

माँ ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव के ही युवक 21 वर्षीय बड़का उर्फ इमरान अंसारी अश्लील बातें करके तंग करता था। इस बात की जानकारी होने पर युवक के पिता से उसके घर जाकर घटना की जानकारी दी गयी। लड़के के पिता ने सारी बात सुनकर टालमटोल कर हम लोगों को घर भेज दिया। इस बीच 14 फरवरी की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। सुबह 5.30 बजे उठकर देखा तो बेटी का कमरा खुला था। लेकिन बेटी घर में नहीं थी। घर का मोबाइल उसके बेड पर पड़ा था। एक नंबर से चार पांच बार कॉल आया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

माँ ने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी को बड़का उर्फ इमरान अंसारी ने अपहरण कर लिया है। नाबालिग की मां ने पुलिस से नाबालिग लड़की के सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। इधर, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुरे मामले पर एसडीपीओ विनोद कुमार रवानी ने कहा जांच के क्रम में पता चला है कि लड़की बालिग है। अपहरण का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। जल्दी मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी कर लड़की को सकुशल बरामद किया जाएगा।


