
Deoghar: जम्मू कश्मीर से पूजा करने बाबाद्याम आये एक श्रद्धालु का 60 हजार नगद सहित चांदी का सिक्का 04 कीमत 6 हजार, सोने का नथ 01 कीमत 5600, कपड़ा जिसकी कीमत 20 हजार शामिल है।

इसे लेकर जम्मू कश्मीर के कठुआ जिला के सुकराल निवासी सुमनचन्द्र ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि 11 जनवरी को बाबाधाम बस से पहुंचे और रात को अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचे। उसके उपरांत मंदिर पूजा करने के लिये गये।

पूजा कर लौटने के बाद बस में पहुंचा तो बैग गायब मिला। बैग में ही रूपया और सारा सामान रखा था। मामला दर्ज कर नगर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।


