
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के गार्ड ने बैंक चेकिंग करने पहूँचे नगर थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इसी क्रम में थाना प्रभारी के वर्दी का बटन भी टूट गया। घटना के बाद बदसलुकी करने वाले गार्ड अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी के बयान पर मामला हुआ दर्ज

थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह के बयान पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में कहा है कि वे अपने गार्ड दिनेश किस्कू, गिरिश सोरेन और चालक चन्द्र कुमार मिश्रा के साथ सरकारी वाहन से 12.50 बजे के आसपास पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। जहां उपस्थित ग्राहकों पर नजर रखते हुए मैनेजर के चैंबर की ओर जा रहे थे। उसी क्रम में पैंट-शर्ट एवं जैकेट पहने एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी से उद्ंडता पूर्वक बात करते हुए कहा कि कहां जा रहे हो। उसी क्रम में जवान दिनेश किस्कू ने उससे कहा कि यह थाना प्रभारी हैं जो बैंक में जांच करने आये हैं। इस पर उक्त व्यक्ति ने बैंक से बाहर जाने को कहा। जब थाना प्रभारी ने भी कहा कि वे नगर थाना प्रभारी हैं इस पर भी वह व्यक्ति नहीं माना और धक्का- मुक्की करने लगा। इसी बीच वर्दी को भी खिंच दिया। जिससे उसका बटन भी टूट गया और किपेड सरकारी मोबाइल जमीन पर गिर गया। जिससे उसका बैट्री भी बाहर फेंका गया।

हो -हल्ला सूनकर बैंक मैनेजर अंकित राज बाहर निकले और बताया कि यह व्यक्ति बैंक का गार्ड है। जिसे दो माह पूर्व ही बैंक में आर्म्स गार्ड के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। कहा है कि कथित रूप से बैंक सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार यादव ड्यूटी के क्रम में कोई यूनिफोर्म नहीं पहना था और न ही उसके पास अलग से कोई परिचय पत्र ही था। कहा है कि वे और उनका अंगरक्षक पूर्ण वर्दी में थे इसके बावजूद कथित सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार यादव के द्वारा धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया।


