Ranchi: झारखंड का मौसम नए साल से बदलने वाला है। मौसम विभाग केंद्र रांची ने बदलाव को लेकर पूर्वानुमान लगाया है। इसके मुताबिक रविवार से राज्य में शीतलहर चलने की संभावना है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट होगी। राज्य में हवाओं ने रुख बदला है। धूप तेज जरूर लग रहा है लेकिन हवा में ठंडक भी है। यही ठंडक बढ़ेगी और शीतलहर में तब्दील होगी।
उत्तर भारत में भारी बर्फबारी हुई है। इसी बर्फबारी की वजह से अब झारखंड के मौसम भी बदलाव संभव है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। सुबह में धुंध के साथ दिन में मौसम साफ रहेगा।
ठंडी हवा चलने से शीतलहर भी चलने की संभावना है। झारखंड के उत्तर और मध्य भाग में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रांची का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस है।