
Deoghar: देवघर के जाने-माने आइ स्पेशियलिस्ट डॉ एनसी गांधी को इंडियम मेडिकल एसोसिएशन हेडक्वार्टर नयी दिल्ली ने डॉ पीसी भाटला अवार्ड से सम्मानित किया है. डॉ गांधी को यह अवार्ड मेडिकल के क्षेत्र में 20 साल के उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया है.


उन्हें यह अवार्ड प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित आइएमए के 97वें ऑल इंडिया मेडिकल कांफ्रेंस में मंगलवार को दिया गया.

आइएमए देवघर के अध्यक्ष डॉ डी तिवारी ने इस सम्मान के लिए डॉ गांधी को बधाई दी है.



