Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित जामुनीया गनजोरा के पास एक 16 वर्षीय इन्टर की छात्रा का ट्रेन से दोनों पैर कट गया। अहले सुबह जसीडीह पुलिस ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
छात्रा का आरोप है कि देर रात को वह घर से बाहर पानी लेने गई थी। उसी क्रम मे बाईक पर सवार दो लोग आए और उसके मुहँ आँख को दबा दिया और बाईक पर बैठा कर जबरन ले गए। वह बाईक पर बैठते ही बेहोश हो गई थी। जब उसे होश आया तो वह अपने आपको रेल पटरी के किनारे पाई देखा तो दोनों पैर कटा हुआ है। उसके बाद अपने मोबाईल से घर में कॉल किया। परिजन पहुंचे उसके बाद स्थानीय मुखिया और पुलिस को जानकारी दी।
छात्रा के पिता ने बताया कि रात 11 बजे को जब वह बाहर निकली उसके बाद वापस नहीं लौटी तो सभी परिवार के सदस्य खोजने लगे। लड़की के मोबाईल पर कॉल लगा रहे थे तो वह नहीं उठा रही थी। काफी रात को उसका कॉल आया और उसने अपनी स्थिति बताई तब हमलोग घटना स्थल पहुंचे। इधर मामले को लेकर जसीडीह पुलिस जांच में जुट गई है।