
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बीएन झा पथ का रहने वाला एक नाबालिग पांच दिसंबर को अचानक गायब हो गया था। जिसे नगर पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है।

बताते चलें कि इसे लेकर देवघर नगर थाना में 6 दिसंबर 2022 को नाबालिग के मामा प्रीतम मिश्रा ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करने के बाद नगर थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह खोजबीन मे जुट गए थे।

बताया जाता है कि पुलिस ने नाबालिग को दिल्ली से बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराने मे जुटी थी।


