Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपायडीह गांव के पास एक युवक का शव एक पेड़ के फंदे से लटकता बरामद किया गया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के रुपायडीह गांव निवासी विनोद महतो के 19 वर्षीय पुत्र बीरबल यादव के रूप में की गई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। आसपास की पूछताछ के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है।
वहीं घटना को लेकर मृतक के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। आरोप है कि किसी ने उनके पुत्र की हत्या कर पेड़ से शव लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस पिता के बयान पर आगे की कार्रवाई में जुटी है और पुरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।