Deoghar: देवघर ज़िले के जसीडीह थाना क्षेत्र के पूनासी डेम के केनाल मे शुक्रवार को एक 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। उसकी हत्या उसी के साड़ी को गर्दन में बाँध कर की गई है। मृतका का नाम बीना देवी पिता काशी सिंह है जो पूनासी की रहने वाली है। महिला का ससुराल मोहनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गावं मे है। उसे एक बेटा और एक बेटी है।
पिछले दो वर्ष से वह अपने मायके मे ही रह रही थी।पति बाहर रहकर ट्रक चलाने का काम करता है। महिला के बाएं हथेली और गाल पर चोट के निशान है। जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना के एसआई अमित कुमार घटना स्थल पहुंचे और जांच के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता काशी सिंह ने बताया कि रात को सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए।बेटी भी अपने बच्चों के साथ सोने चली गई।
अहले सुबह तीन बजे के आसपास अचानक मृतका की बेटी रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर घर के सदस्य जग गए। जब लोग बच्चे को चुप करने पहुंचे तो देखा कि बेटी घर से गायब है।उसी समय से सभी लोग उसकी खोज मे लग गए। दिन के 9 बजे के आसपास मृतका की माँ डेम के कनाल की तरफ गई थी। उसने बेटी को कनाल के पानी मे डूबा हुआ देखा। उसके बाद आसपास के लोंगो को इसकी जानकारी दी।
पानी से जब उसके शव को बाहर निकाला गया तो देखा कि उसकी साड़ी से गरदन टाइट से बंधा था और उसके बाएं हाथ एवं गाल पर जख्म था। परिजनों ने उसकी हत्या कर कनाल मे फेंक देने की आशंका जतायी है।इधर मामले को लेकर जसीडीह पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।