
Ranchi: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर चार स्थित इंजीनियर अनिल कुमार सिंह के घर पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी मंगलवार की रात से जारी है। इस दौरान टीम आवास के अंदर और बाहर किसी को नहीं जाने दे रही है।

आयकर विभाग की छापेमारी खत्म होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आयकर विभाग टीम ने कितनी गड़बड़ियां पाई है।


