Deoghar: नगर थाना में एक नाबालिग को गलत नियत से भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला नाबालिग के पिता ने दर्ज कराया है। जिसमे कहा है 21 नवंबर को दिन के 10 बजे के आसपास नाबालिग बेटी अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूल जा रही थी।

उसी दौरान सतसंग शंख मोड़ के पास बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के राजबाड़ा निवासी अजय रमानी और उसका सगा भाई सुनील रमानी शादी करने की नियत से नाबालिग बेटी का जबरन अपहरण कर लिया।

यह जानकारी घर लौटकर उसकी चचेरी बहन ने दी। नगर पुलिस मामला दर्ज खोजबीन में जुट गई है।



