
Deoghar/Madhupur: जिले के मधुपुर अनुमंडल के बुढई में नवान्न मेला की तैयारी शुरू हो गई है । मेला को सफल बनाने को लेकर आयोजकों द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इसको लेकर एक बैठक भी किया गया.

श्री श्री 108 बुढ़ेश्वरी माता का वार्षिक उत्सव सह मेला व पूजन उत्सव 28 नवंबर को सोमवार को न्नवान मेला में दही चूड़ा का प्रसाद होगा। 29 नवंबर को मानसिक पूजा मुंडन औल महाबली होगी । 30 नवंबर को बुधवार को बुढ़ई न्नवान गली मेला का आयोजन होगा । मेला में तारामची, झूला समेत अन्य दुकान से सजने लगा है ।


मेला को सफल बनाने में रणवीर सिंह नवीन प्रसाद सिंह,गोविंद सिंह, धीरज सिंह, पवन सिंह,मिथुन सुवाब, बलवीर मनु सिंह राजा बाबु एवं समस्त राजा परिवार के अलावा पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण लगे हुए हैं ।
वही प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी सुरक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है । सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस प्रशासन की तरफ से किया जाएगा ।


