
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत रूपाडीह गांव के दुमका रेल लाइन में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। दोनों की लाश रेलवे ट्रैक से मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के बारे में मृतक के भाई ने बताया कि दोनों रुपाडीह के रहने वाले हैं। लड़के का नाम दीपक यादव और लड़की का नाम ललिता है। दीपक देवघर में रह कर पढ़ाई करता था। ऐसा लगता है कि दोनों में प्रेम प्रसंग का मामला है। उसने बताया कि पिछले 3 से 4 दिनों से दीपक घर में परेशान रहा करता था। वही आज सुबह दुमका रेल लाइन पर दोनों का कटा हुआ शव बरामद किया गया है।

वही मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने बताया कि ऐसा लग रहा है दोनो का प्रेम-प्रसंग का मामला था और किसी बात को लेकर आज दोनो ने खुदकुशी कर ली है।
इधर, पूरे मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


