

नई दिल्ली।

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus cases in India) के फैलने की रफ्तार फिर से तेज़ हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 40 हजार 715 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। बीते दिन 29 हजार 785 मरीज ठीक हुए। सोमवार को 199 लोगों को कोरोना वायरस से जान गंवानी पड़ी है।

15 मार्च के बाद से कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस का आंकड़ा 10,676 बढ़ा। अभी 3 लाख 45 हजार 377 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक दिन पहले रविवार को 47,009 नए केस आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 16 लाख 86 हजार 796 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 11 लाख 81 हजार 253 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 166 लोगों ने जान गंवाई है। अब तक 4 करोड़ 84 लाख 94 हजार 594 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है।



