
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के सारवां रोड स्थित डिवाइन अस्पताल में कार्यरत एक कंपाउंडर की मौत संदिग्ध हालत में हो गयी। मृतक का नाम 38 वर्षीय पंकज कुमार राउत है जो कुंडा का रहने वाला है।

घटना की बावत मृतक के सहयोगियों ने बताया कि अस्पताल के बाथरूम नल खुला हुआ था। पानी गिरने की आवाज सूनकर दरवाजा को खोला तो देखा की नल में पंकज का गर्दन फंसा हुआ था। सामने जाकर देखा तो गर्दन में पहने सिकड़ी नल में फंसा हुआ था। जबतक उसे वहां से निकला गया उससे पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना के एसआई संतन यादव और एएसआई रामानुज सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उसके बाद उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस को दिये बयान में मृतक के पिता ने कहा है कि वह डिवाईन अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत था। रविवार को सुबह सात बजे उक्त अस्पताल में ड्युटी करने गया था। कहा है कि दिन के 12 बजे के आसपास उक्त अस्पताल से जीतु राउत ने फोन कर बताया कि उसका बेटा बाथरूम में फांसी लगाकर मर गया है। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचा तो बेटे को मृत अवस्था में बेड पर पाया।
पिता का कहना है कि उसका मृतक बेटा नशा पान का सेवन करता था और दिमागी हालत भी कुछ ठीक नहीं था। कुंडा पुलिस बयान लेकर जांच में जुट गयी है। पुलिस हर बिंदुओं पर जाँच कर रही है।


