Deoghar: बीकानेर रेस्टोरेंट देवघर (Bikaner Restaurant Deoghar) ने इस दीपावली नई शुरुआत की है। शुरुआत सराहनीय है। दरअसल, 14 साल या उससे कम उम्र के वैसे बच्चे जिनके माँ-पिता नहीं हैं। या माँ-पिता में से कोई एक नहीं हैं। उनके लिए बर्थडे पर केक गिफ्ट करने की घोषणा बीकानेर रेस्टोरेंट देवघर द्वारा की गयी है।
बीकानेर रेस्टोरेंट देवघर के प्रॉपराइटर संजीत कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है। ऐसे में बिन माँ-बाप के बच्चों के साथ थोड़ी सी खुशियां बांटने की ओर हमने कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इस दीपावली से अगली दीपावली तक वैसे 14 वर्ष या उससे छोटे उम्र के बच्चे जिनके माँ-पिता नहीं हैं। या माँ-पिता में से कोई एक नहीं हैं। उन्हें बर्थडे पर दो पाउंड के केक का कोई पैसा बीकानेर नहीं लेगा। चाहे बच्चे बर्थडे सेलिब्रेशन बीकानेर रेस्टूरेंट में करें या कहीं और। दो पाउंड का बर्थडे केक बीकानेर रेस्टोरेंट की ओर से बतौर गिफ्ट बच्चों को दिया जायेगा।
वहीं, उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर बीकानेर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में मिठाइयों पर विशेष छूट दी जा रही है। लोग अपने पसंद की मिठाइयां यहां से खरीद सकते हैं।