
Deoghar: देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी की तबियत अचानक बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।

स्वजनों ने बताया कि किशोरी पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। स्कूल से आने के बाद देर शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। अनहोनी की आशंका पर उसे आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया।

किशोरी की हालत किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करने की वजह से बिगड़ने की आशांका व्यक्त की गई है।


