
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल (Deoghar Sadar Hospital) में इलाजरत अज्ञात 65 वर्षीय महिला की मौत बुधवार की सुबह हो गई।

बताया जाता है कि उसे 9 अक्टूबर को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में बुधवार की अहले सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस मृत वृद्ध महिला की पहचान करने में जुट गई है।


