
Deoghar: राहुल परिहस्त उर्फ जगत परिहस्त को गोली मारकर घायल करने के मामले में घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को आजतक कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। हांलिक नगर पुलिस सोमवार को इस मामले में तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है।

बताते चलें कि 11 अक्टूबर को नगर थाना क्षेत्र के सनबेल बाजार स्थित मां शंकभरी पेड़ा भंडार दुकान में बैठे राहुल को दो अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया था और आराम से फरार हो गये थे। घायल राहुल ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में गोली मारने वाले दो अपराधियों के नाम भी बताया है। जिसमें आशिष मिश्रा गिरोह के नयन ठाकुर उर्फ मोनू ठाकुर और चेतन मिश्रा के नाम बताये थे।

घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी नगर पुलिस इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पायी है।


