Deoghar: जिले में अवैध रूप से चल रहे लकड़ी मिल को वन विभाग ने ध्वस्त किया है। वन प्रमंडल पदाधिकारी, देवघर वन प्रमंडल देवघर राजकुमार साह, के निर्देशानुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी एस० डी० सिंह के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल द्वारा देवघर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पालोजोरी प्रखण्ड स्थित खागा थाना अन्तर्गत काकी गाँव तथा अन्य में अवैध रूप से संचालित लकड़ी मिल के संरचना को ध्वस्त कर दिया गया और मौके पर मिले सभी तरह के मशीनरी और चिरान लकड़ी को जब्त कर लिया गया। पुछ-ताछ के क्रम में पता चला कि उक्त अवैध आरा मिलों का संचालन वैद्यनाथ राणा, दिलीप राणा, युगन राणा और कारू राणा द्वारा किया जा रहा है।


जिले के वन क्षेत्र पदाधिकारी एस० डी० सिंह ने बताया कि अवैध संचालित सभी आरा मिलों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में संलिप्त सभी व्यक्तियों पर वन अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर देवघर वन प्रमंडल के उप परिसर पदाधिकारी अमीष, आशीष, आशुतोष, विक्रम, प्रकाश, शशि, अजय, पंकज, चद्रमौलेश्वर, प्रमोद, धीरज और मंटू मोजूद थे।



