
Deoghar: देवघर में मनरेगा का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है. यह बड़ा आरोप लगाया है गोड्डा सांसद और मनरेगा निगरानी कमेटी के चेयरमैन निशिकांत दुबे नें. दुमका से लौटेने के क्रम में सांसद निशिकांत दुबे और सारठ विधायक रणधीर सिंह अचानक जरमुंडी के सोनाराइठाड़ी ब्लॉक में मनरेगा फंड से बने डोभा का निरीक्षण करने पहुँच गए.

जिसके बाद हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही ब्लॉक के बीडीओ भागे भागे मौक़े पर पहुंचे और फिर सफाई देने में जुट गए. इस बाबत सांसद नें कहा की, मनरेगा फंड पूरी तरह से केंद्र उपलब्ध करती है और इसमें बहुत बड़ा घोटाला हुआ है.


अपने देवघर स्थित निजी आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान सांसद नें कहा की, इलाके में तीन सौ करोड़ की राशि मनरेगा योजना के लिए जारी की गई थी जिसमें कम से कम दो सौ करोड़ का घोटाला हुआ है. इतना ही नहीं सांसद नें मामले की जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखने की भी बात कही है.


