
Ranchi: राजधानी रांची के हेहल अंचल के पूर्व सीओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) एफआईआर दर्ज कर पूछताछ और जांच करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने बुधवार को इसकी अनुमति दे दी है। मामला आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार का है।

भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक, 2018 की धारा 17A(1)(बी) के तहत जांच एजेंसी एफआईआर दर्ज करेगी। इससे पूर्व सीओ रहे अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने जून-2022 में दी थी।
28 प्रतिशत अधिक धन अर्जित करने का है साक्ष्य

आरोपित अनिल कुमार सिंह के खिलाफ 28 प्रतिशत से अधिक धन अर्जित करने के संबंध में साक्ष्य पाया गया है। सभी स्रोतों से अनिल कुमार सिंह की कुल आय 67,35,501 रुपये एवं कुल व्यय 86,65,513,.02 रुपये निर्धारित चेक पीरियड में पाया गया। आरोपी द्वारा कुल आय की तुलना में 19,30,012.02 रुपये अधिक धनार्जन किये गये हैं, जो इनकी आय की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है।


