
Deoghar: देवघर साइबर थाना में एक मामला सामने आया है। जिसमें एक दोस्त के फेसबुक अकॉउंट को हैक कर मदद के नाम पर 30 हजार रूपये ठगी कर ली गयी है।

ठगी जसीडीह थाना क्षेत्र के सरसा निवासी अभय कुमार के मित्र के फेसबुक अकॉउंट हैक कर की गयी है। अभय कुमार ने कहा है कि उसके दोस्त का पहले फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया। उसके बाद उससे मदद के नाम पर पांच बार में 30 हजार की ठगी कर ली गयी। इसे लेकर उसने आवेदन देकर साइबर थाना में शिकायत की है।


