Sarath/Deoghar: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पुराना नगड़ो गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गयी। बताया जा रहा कि गोर सिंह की पत्नी रेखा देवी घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को शाम करीब चार बजे घर के पीछे तरफ गई थी इसी बीच किसी जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी खबर गांव वालों को भी लगी।
स्थानीय लोग रेखा देवी को नजदीकी अस्पताल ले जाने के बजाए पास के मंदिर लेकर चले गए। जहां मौजूद वही ओझा गुणी से झाड़ फूंक भी कराया गया और रात भर रेखा देवी को वहीं पर रखा गया। लेकिन, 12 घंटे बाद रेखा देवी ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गयी। जबकि सारठ स्थित सरकारी अस्पताल में एंटी वेनम वैक्सीन मौजूद था। लेकिन जागरूकता के अभाव में अंधविश्वास के कारण महिला की जान चली गयी।
इस मामले को लेकर बगडबरा पंचायत के मुखिया अशोक मंडल समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वही मुखिया अशोक मंडल ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सांप काट लेने पर उन्हें तुरंत सारठ अस्पताल पहुंचाना है। जहां ऐसे मरीज इलाज के बाद ठीक हो जाते हैं।
घटना को लेकर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर जियाउल हक ने कहा कि बरसात के मौसम में साँप, बिच्छू समेत अन्य जहरीले जीव-जंतु निकलते रहते हैं। जिससे लोगों को बचना जरूरी है। लेकिन अगर किसी को साँप या अन्य जहरीले जानवर द्वारा काट लिया जाता है तो तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंच कर इलाज करवाएं। सीएचसी में पर्याप्त मात्रा में ऐंटी स्नेक वेनम वैक्सीन उपलब्ध है।