Ranchi: झारखंड के दुमका में अंकिता सिंह हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले पर झारखंड के राज्यपाल ने खुद संज्ञान लिया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मामले का संज्ञान लेते हुए DGP और गृह सचिव को तलब किया है।
जानकारी हो कि दुमका की रहने वाली अंकिता को शाहरूख नाम के युवक पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया था। अंकिता की मौत पांच दिन बाद रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। जिसके बाद पूरे राज्य में गमगीन माहौल है। दुमका के लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। जिसको लेकर पूरे इलाके में धारा 144 लागू है। वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच अंकिता का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया।