
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना अंतर्गत मथुरापुर में गुरुवार देर रात्रि 28 वर्षीय शिबू मंडल को जान मारने की नियत से उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। वार उसके गले और गाल पर किया गया है। जिससे शिबू का आधा गला कट गया। परिजन द्वारा आनन-फानन में उसे देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए अस्पताल के द्वारा घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वहीं घटना के संदर्भ में शिबू मंडल के बड़े भाई दिनेश मंडल ने बताया कि तीन-चार दिन पहले से ही घर के पास रहने वाले शख्स प्रकाश राउत लगातार इसे घर से बुला रहा था। वही आज भी प्रकाश रावत ने उसे घर से बुलाया और किसी धारदार हथियार से इसके गले और चेहरे पर वार कर दिया। जिससे इसका गला कट गया।

फिलहाल पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


