
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थान क्षेत्र के जियाखाडा के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक पुल के रेलिंग से टकरा गई। बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।

गंभीर रूप घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका नाम काली तुरी है जो जियाखाडा का ही रहने वाला है। एक अन्य आनंदी तुरी का इलाज सारवां स्थित सीएचसी में कराया जा रहा है। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर सारवां बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान जियाखाडा पुल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के रेलिंग से जा टकराई।

घटना के बाद दोनों घायलों को पहले सारवां सीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद काली तुरी की स्थिति गंभीर होता देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर ही बनी हुई थी।


