
Deoghar/Madhupur: देवघर जिले के जावागुड़ी जंगल से एक युवती की लाश बरामद की गयी है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। युवती 16 अगस्त से लापता थी। बताया जा रहा कि शुक्रवार की शाम जावागुड़ी जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहे ने शव को देखकर हो-हल्ला किया। जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हुए।

घटना की सूचना पुलिस मिलते ही बुढ़ैई थाना प्रभारी जीशान अख्तर सदल बल घटनास्थल पहुंचे। परिजनों को जानकारी घटना की जानकारी दी गयी जिसके बाद सभी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। इधर युवती की हत्या के विरोध में आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने बुढ़ैई मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया।

परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। वहीं, साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके मुंह और शरीर पर तेजाब फेंक कर जंगल में फेंक दिया गया है। वही, पुरे मामले पर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।
तीन दिनों से लापता थी युवती
जानकारी के मुताबिक बुढ़ैई थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती 16 अगस्त को रहस्मय ढंग से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब युवती नहीं मिली तो मामले की लिखित जानकारी पुलिस को दी गयी थी। बताया जाता है कि 16 अगस्त की सुबह युवती ग्रुप के कार्य के लिए जाभागुढी पंचायत भवन गयी थी। वहां मीटिंग खत्म होने के बाद दोपहर 2 बजे घर के लिए निकली थी। इस दौरान करीब 2 .30 बजे युवती ने अपनी माँ से मोबाइल पर बात की थी। लेकिन आधे घंटे बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा था। देर शाम तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।


