Deoghar: देवघर जिले के चितरा थाना से लगभग 1.5 किमी की दूरी पर स्थित हटिया रोड निवासी ज्वेलर्स व्यवसायी धर्मेद्र गुप्ता के घर नकाबपोश पांच-छह की संख्या में आये डकैतों ने रविवार की देर रात हथियार के बल पर डकैती को अंजाम दिया है।

बताया जाता है कि धर्मेंद्र गुप्ता अपने खपरैल मकान में पत्नी के साथ सोये थे। रात के करीब 1.30 बजे के आसपास खपरैल के छत को उजाड़ कर डकैत घर में प्रवेश कर पहले में गेट को खोला। उसके बाद सभी अपराधी अंदर घुस गए और दंपति को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। डकैत नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात ले गए।


बताया जाता है कि व्यवसायी के घर से लगभग 20-22 लाख की संपत्ति की डकैती हुई है। इधर चितरा थाना प्रभारी चंदन पांडे ने बताया कि डकैती की घटना घटी है। लगभग 20 से 22 लाख की संपत्ति डकैती होने की बात बतायी जा रही है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।



