
Deoghar: जसीडीह थाना पुलिस ने एसपी सुभाषचंद्र जाट के निर्देश पर अपने ही चचेरे भाई पर देशी कट्टा से फायरिंग करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए बदमाश का नाम प्रमोद कुमार यादव साकिन पछियारी कोठिया थाना जसीडीह का रहने वाला है। एक प्रेसवार्ता कर नगर थाना में एसपी सुभाषचंद्र जाट ने बताया कि गुरुवार को पछियारी कोठिया निवासी देवनारायण यादव ने उसपर हवाई फायरिंग किये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया था।

कहा कि गोली चलाने वाले अपराधियों को दबोचने के लिए जसीडीह थाना प्रभारी विक्रमप्रताप सिंह, एसआई अभिनाश कुमार गौतम, पुअनि अविनाश कुमार, सअनि मुकेश कुमार सिंह को जवानों के साथ घटनास्थल भेजा गया। पछियारी कोठिया स्थित तालाब के पास बैठे तीन बदमाश पुलिस का आता देख भागने लगे। खदेड़कर जवानों ने एक को दबोच लिया बांकी तीन भागने में सफल रहे।

क्या-क्या हुआ बरामद

गिरफ्तार किए गए अपराधी प्रमोद यादव उर्फ मोदिया के कमर से एक देशी कट्टा, एवं उसके पीठ पर लदे बैग की जांच की गई तो उसमें रखा एक देशी कट्टा एवं एक 3.15 बोर का जिंदा कारतूस, एक सैमसंग कंपनी का टैब, एक काला कलर का नारजो मोबाइल तथा बिक्की कुमार लिखा हुआ गोवर्धन साहित्य उच्च विद्यायल का परिचय पत्र बरामद किया गया। जेल गये प्रमोद यादव पूर्व में भी जसीडीह थाना कांड संख्या 393/21 में आर्म्स एक्ट का आरोपी रहा है। जिसमे वह जेल भी जा चूका है।



