
Deoghar: देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में किसी तरह की चूक न रहे इसको लेकर देवघर पुलिस प्रशासन भी चौकस है। देवघर एसपी सुभाष चन्द्र जाट द्वारा देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चार सदस्यों की टीम बनाई गई है। जो देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

सुरक्षा व्यवस्था की खुद निगरानी कर रहे देवघर एसपी देर शाम एयरपोर्ट पहुंचे। एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों के व देवघर एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक सुमन आनंद के साथ एयरपोर्ट परिसर का जायजा लिया और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए । एसपी ने उपस्थित पदाधिकारियों को देवघर एयरपोर्ट के चाक-चौबंद सुरक्षा को और मजबूत करने को लेकर निर्देशित किया।
गठित टीम में ये हैं शामिल

एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी द्वारा गठित टीम में सुमित प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध, आलोक रंजन पुलिस उपाधीक्षक, सी०सी०आर० प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक विषेश शाखा अनिल शर्मा देवघर, जागेश्वर टोप्पो परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र को शामिल किया गया है।


