
Deoghar: आसमानी बिजली के कहर से एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गए। मृतक 19 वर्षीय गौरव कुमार राय है। जो जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के नोआसार गावं का रहने वाला था। बताया जा रहा कि बीजली कड़कने पर उसके पॉकेट में रखा मोबाइल ब्लास्ट कर गया था, जिससे युवक के जांघ में गंभीर जख्म हो गया था। परिजन उसे आननफानन में कार से इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देखने के बाद चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि खेत मे जोताई का कार्य चल रहा था। गौरव और उसके दो और साथी खेत के पगडंडी पर बैठे थे और जोताई को देख रहे थे। आसमान में हल्का बादल मंडरा रहा था। उसी दौरान अचानक बिजली चमकी और ठनका गिरा। इस घटना में गौरव बेहोश हो गया। साथ ही गौरव के जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट कर गया था। गौरव के दो साथी को भी हल्का झटका लगा।

दो दोस्तों को स्थानीय स्वास्थ उपकेंद्र ले जाया गया। वहीं बेहतर इलाज के लिए गौरव को परिजन देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तबतक वह काल के गाल में समा गया था।


