
Ranchi: ईडी (ED) की टीम ने अवैध खनन घोटाले (illegal mining scam) मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू (Press Advisor Abhishek Prasad Pintu) को समन जारी किया है। अभिषेक प्रसाद पिंटू को समन जारी कर 1 अगस्त को ईडी कार्यालय बुलाया गया है।

जानकारी हो कि अवैध खनन घोटाले मामले में ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू का नाम सामने आया था। पंकज मिश्रा और पिंटू के बीच बातचीत का विवरण ईडी को मिला है। इसी के आधार पर ईडी की टीम ने अभिषेक प्रसाद पिंटू को समन जारी कर दफ्तर बुलाया है। जल्द ही मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू से पूछताछ करेगी।


