
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। मरीज को पीसीआर वैन की पुलिस ने गुरुवार को जलसार रोड से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया था। यहां उसे इलाज के लिए भर्ती कर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा कि मरीज इलाज के दौरान कुछ बोल नहीं पा रहा था। इस वजह से उसके बारे में फिलहाल कुछ भी पता नहीं लगाया जा सका है। शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।



