
Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला, 2022 (Shravani Mela) की पहली सोमवारी और मेले के पांचवे दिन अहले सुबह से ही मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्र बोल बम के नारों से गुंजयमान हैं। बाबा बैद्यनाथ की नगरी में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा है I लम्बी लाइन में खड़े कांवरिया कतारबद्ध होकर धीरे-धीरे मन्दिर की ओर बढ़ रहे हैं I

पहली सोमवारी पर सुबह 03:50 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. कांवरियों की कतार तड़के सुबह कुमैठा तक पहुँच गयी हैं। इन शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है. सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

वही रुटलाइन में लगातार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी लगातार उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
इसके अलावे जलार्पण को लेकर कतारबद्ध कांवरियों को कुमैठा, नंदन पहाड़, परमेश्वर दयाल रॉड, बरमसिया, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है। साथ ही रूट लाईन के हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं।












