

Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी स्थित हरदला कुंड में नहाने गए दो पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक का नाम देवा कुमार पिता विजय डोम, किशन कुमार पिता मुन्ना डोम है। दोनों बगल के ही धपरा मोहल्ला के रहने वाले हैं।


मौत की खबर सुनते ही मोहल्ला में मातम का माहौल छा गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना की बावत आसपास के लोंगों ने बताया कि दोनों घर से लगभग दिन के 11 बजे निकले थे। 12 बजे तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजन खोजने लगे। काफी देर तक खोजबीन किया। अंत मे दुर्गाबाड़ी स्थित हरदला कुंड के ऊपर दोनों का कपड़ा रखा मिला। उसके बाद मोहल्ले के एक दो युवक कुंड में उतर कर पानी मे ढूढ़ने लगे।

कुंड के अंदर दोनों को पानी मे डूबा हुआ पाया। जबतक बाहर दोनों को निकाला जाता दोनों की मौत हो चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस नहीं पहुंची थी।