Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा (Bharatiya Janata Party National President J P Nadda) 5 जून को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाली बिरसा मुंडा विश्वास रैली (Birsa Munda Vishwas Rally) को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि रैली में झारखंड के कोने-कोने से जनजातीय समाज के लोग भाग लेंगे। रैली का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवबोध और विश्वास को जागृत करना है। रैली को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित कई नेता संबोधित करेंगे।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ साल के कार्यकाल में विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने ही भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और जनजातीय महापुरुषों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस की शुरूआत की है।

उन्होंने कहा कि यह महारैली ऐतिहासिक होगी। आदिवासी समाज के लोग अपने-अपने परिधान, पारंपरिक वाद्य यंत्र नगाड़ा, मांदर, नृत्य मंडली के साथ शामिल होंगे। इसमें पूरे झारखंड का पारंपरिक रंग दिखाई देगा। कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समाज के परिधान एवं खान-पान की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि इस महारैली के साथ भाजपा झारखंड में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी का आगाज कर रही है। बता दें किझारखंड की विधानसभा में आदिवासियों के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं, लेकिन 2019 में हुए चुनाव में भाजपा को इनमें से 26 सीटों पर पराजय झेलनी पड़ी थी और इस राज्य में पार्टी के सत्ता से बाहर होने की यही सबसे बड़ी वजह मानी गयी थी। भाजपा का नेतृत्व जानता है कि इस राज्य की सत्ता में वापसी जनजातीय समाज के बीच पैठ के बिना हासिल नहीं हो सकती।
झारखंड के जनजातीय समाज को साधने की कवायद के तहत ही पार्टी ने इस प्रदेश के राज्यसभा सांसद समीर उरांव को पिछले वर्ष जनजातीय मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। पिछले साल अक्टूबर में भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा का तीनदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भी रांची में आयोजित हुआ था, जिसमें आदिवासी समाज के बीच जनाधार के विस्तार की रणनीति बनी थी।
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार

- Deoghar: सब्जी बाजार के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा था युवक, गिरफ्तार

- हेमंत सोरेन की मां के संस्कार भोज में शामिल हुए स्वामी रामदेव, कई मंत्री और सांसद-विधायक भी पहुंचे

- Jharkhand के Ramgarh में संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- Sahibganj में युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान

- Kolkata incident: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, CM अधिकारी ने 25 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान




