
Ranchi: निलंबित IAS पूजा सिंघल मामले (IAS Pooja Singhal case) में ईडी (ED) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। IAS पूजा सिंघल मामले में ED ने तीन जिला के खनन अधिकारियों (Mining officers) को समन किया गया है। इन 3 जिला खनन अधिकारियों को ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जिसमें संथाल परगना के दो जिला भी शामिल हैं।

ED ने पलामू, साहेबगंज और दुमका जिले के अधिकारी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया है। बता दें कि आईएएस पूजा सिंघल को ईडी के द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी वो 5 दिनों की ईडी रिमांड पर है।

इस दौरान ईडी में आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और उनके सीए सुमन सिंह से लगातार पूछताछ जारी है।


