
Ranchi: PMLA मामले में ED द्वारा गिरफ्तात किये जाने के बाद सूबे की वरिष्ठ IAS पूजा सिंघल (Senior IAS Pooja Singhal) को suspend कर दिया गया है. पूजा सिंघल से फ़िलवक्त ED की टीम पूछ- ताछ कर रही है. पूजा सिंघल को कार्मिक विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. इसकी अधिसूचना भी विभाग ने जारी कर दी है.

पूजा सिंघल उद्योग विभाग की सचिव होने के साथ उनके पास खान एवं भूतत्व विभाग सचिव एवं जेएसएमडीसी की प्रबंध निदेशक थीं. कार्मिक विभाग के ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पूजा सिंघल को निलंबन अवधि तक जीवन निर्वहन भत्ता मिलता रहेगा.


भ्रष्टाचार के मामले में पूजा सिंघल को इडी ने एक दिन पूर्व गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद से वह इडी के शिकंजे में हैं. उनके करीबियों के खिलाफ इडी लगातार छापेमारी कर रही है.


