
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के उपर सिंघवा में बदमाशों ने एक जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर हरवे हथियार के साथ स्थल पर पहुंचे। बदमाशों ने चाहरदिवारी को तोड़ दिया और गोलीबारी भी की। जिसके बाद उक्त जमीन पर कार्य कर रहे मिस्त्री और मजदूर डर से भाग खड़े हुए।

घटना की जानकारी मिलते ही देवघर एसपी सुभाषचन्द्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस वाहनों को देखकर सभी बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुट गयी है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खाली खोखा भी बरामद किया है।

मामले को लेकर महिला कुंती देवी ने बताया कि वह अपनी जमाबंदी जमीन मौजा सिंघवा नंबर 259, जमाबंदी नंबर 22, प्लॉट नंबर 576 पर एसबेस्टस का दो रूम बनाकर रहती है। महिला ने बताया कि सलौनाटांढ़ का रहने वाला राजा महथा द्वारा उससे 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गयी थी। 11 मई को अपने गुर्गो के साथ वह पहुंचा था और हथियार का भय दिखाकर रंगदारी की मांग की थी। बताया कि वह अपने घर के पास की जमीन का घेराबंदी करा रही थी। उसी दौरान राजा महथा अपने 25-30 गुर्गे के साथ पहुंचा और तीन राउंड गोली भी चालाया और चाहरदिवारी को तोड़ दिया। काम कर रहे सभी मिस्त्री- मजदूर भाग खड़े हुए।
मामले को लेकर नगर पुलिस जांच में जुटी है।


