
Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश (BJP state president and MP Deepak Prakash) ने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त (State law and order collapsed) हो चुकी है। राज्य में अपराधी बेलगाम हैं, आम आदमी भयभीत और मजबूर है।
राज्य में कानून का शासन नहीं

उन्होंने बुधवार को कहा कि ऐसा लग रहा जैसे राज्य में कानून का शासन नहीं, बल्कि जंगलराज है। राज्य सरकार के मुखिया और बड़े बड़े अधिकारी आत्मचिंतन करें कि आखिर धनबाद का एक डॉक्टर किन परिस्थितियों में अपना घर द्वार छोड़कर पलायन को मजबूर हो गया। क्यों साहेबगंज के एक कांट्रेक्टर को राज्य के वरिष्ठ मंत्री से जान का खतरा है। क्यों उन्हें सुरक्षा के लिये न्यायालय की शरण मे जाने की मजबूरी है।

प्रकाश ने कहा कि पुलिस प्रशासन को कानून का राज चले इसका प्रयास करना चाहिये। पंचायत चुनाव में पिछड़ी जाति के आरक्षण से संबंधित याचिका पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए प्रकाश ने कहा कि पिछडे समाज को आरक्षण देने में राज्य सरकार विफल रही। राज्य सरकार की नाकामियों के कारण राज्य का पिछड़ा वर्ग पंचायत चुनाव में आरक्षण से वंचित हो गया।


