
रांची: मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 21 दिनों में मानसून की स्थिति अच्छी रही है। इसके कारण राज्य में करीब 104 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस समय अवधि में राज्य में 107.8 मिमी सामान्य बारिश रिकार्ड की जाती है। जबकि इस वर्ष एक जून से 21 जून तक 219.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बने चक्रवाती क्षेत्र का असर कम हो रहा है। इसे राज्य में बारिश में कमी देखने को मिल रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में 24 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। राज्य के मौसम में 25 से बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है।


