
Dumka: सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार को जिले के जामा थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया मुख्य पथ पर चुटोनाथ के समीप घटी। मृतक नगर थाना क्षेत्र के दुधानी केवटपाड़ा निवासी राजेश सिन्हा (50) एवं आदित्यराज सिन्हा उर्फ कन्हैया (15) हैं .

जानकारी के अनुसार बाइक सवार पिता-पुत्र जामा थाना क्षेत्र के चुटोनाथ मंदिर बलि का प्रसाद खाकर घर लौट रहे थे। तभी दुमका की ओर से जा रही ट्रक के चपेट में बाप-बेटे आ गये। हादसा इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर पिता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जामा पुलिस मौके पर पहुंच बाप-बेटे को फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक राजेश सिन्हा शिक्षा विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर सदर प्रखंड ब्लॉक में पदस्थापित था। हादसे में पिता-पुत्र के मौत से मातम पसरा है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक के थाना ले जाकर कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकलने में कामयाब रहा।


