
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के लकडा गांव के पास पलाश जंगल से एक 21 साल की विवाहिता की लाश पुलिस ने बरामद की हैI पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I

मिली जानकारी के अनुसार सीयाटांड गांव निवासी रंथू यादव की 21 वर्षीय पुत्री कविता देवी की शादी बांका जिला के मेनवरण गांव मे सुरेन्द्र यादव के साथ चार साल पूर्व हुई थी। युवती दो साल से अपने मायके में रह रही थी। युवती गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे घर से शौच करने की बात कहकर घर से निकली थी . युवती के पिता सुबह सब्जी बेचने के लिए चला गया था । जबकि मां दिव्यांग होने के कारण घर पर ही थी। विवाहिता देर शाम तक जब घर नही लौटी तो परिजनो ने खोजबीन शुरू की । खोजबीन के दौरान गांव के समीप पलाश जंगल में एक पेड से दुपट्टा के सहारे लटकी हुई लाश मिली ।

परिजनों का कहना है कि विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को पेड़ से लटका दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस
मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है .


