
Deoghar: रामनवमी के दिन देवघर के त्रिकूट पर्वत पर हुए रोपवे हादसे (Trikut Ropeway Accident) में जान गंवा चुके मृतकों के परिवार वालों को झारखण्ड सरकार (Jharkhand Government) ने सहायता राशि सौंप दी है।

सोमवार को समाहरणालय सभागार में सूबे के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और देवघर विधायक नारायण दास द्वारा त्रिकुट रोपवे घटना में अपने परिजनों को खोने वाले तीन परिवारों यथा-आशा कुमारी, दीपाली देवी व कुमार गौरव को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गयी।


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Agriculture Minister Badal Patralekh) ने कहा कि दुःख के इस घड़ी में हम सभी की संवेदना आप सभी के साथ हैं। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि आप सभी को हर संभव मदद दिलाया जाय।
इसके अलावे पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन (Tourism Minister Hafeezul Hassan) ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा त्रिकुटी पहाड़ रोपवे पर हूए हादसा में अपने परिजनों को खोने वाले के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये सहायतार्थ उपलब्ध कराया गया है।

मौके पर देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री (Deoghar DC Manjunath Bhajantri) ने अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। साथ ही उन्होंने कहा कि दुख इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ है।


