Deoghar: देवघर जिला बैडमिंटन संघ के नए कार्यकारिणी का गठन शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। स्थानीय होटल सभागार में देवघर जिला बैडमिंटन संघ की वार्षिक आम सभा हुई। जहां साल 2022 से 2026 के लिए कार्यकारिणी का गठन हुआ।
दो आब्जर्वर झारखंड बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष रवि शेखर सिंह और देवघर जिला ओलिंपिक संघ से धर्मेंद्र देव की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2022 से 2026 के लिए सर्वसम्मिति से संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
देवघर जिला बैडमिंटन संघ के नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष आशीष झा तो सचिव कनिष्क कश्यप और कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा को बनाया गया। वहीं मुख्य संरक्षक युधिष्ठिर प्रसाद राय बने। जबकि संरक्षक मंडली में आरके सिंह जवाहर, वीरेंद्र सिंह, विनोद नेवर, डॉ अमित कुमार, तरुण ठाकुर और डॉ सतीश ठाकुर चुने गए।
देवघर जिला बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मालवीय बने तो उपाध्यक्ष कमल झुनझुनवाला, सुरेशानंद झा, जलज सिन्हा, अभय यादव, कमलेश,कृष्ण कुमार बर्णवाल और धीरेंद्र चुने गए।
वहीं, संयुक्त सचिव पंकज भलोटिया, अंकेश कुमार, पंकज चौधरी, देवप्रिय श्रीवास्तव और अमरेश ज्योति बनें।
कार्यकरणी सदस्यों में ज्ञान शाही, कुणाल, रजनीश सिन्हा, मनीष सुल्तानिया, अजय कुमार जायसवाल, चंद्रदीप सिंह, शिवानंद बर्णवाल,महेश कुमार, केशव बलियासे, राजन मिश्र, महेश कुमार, अभिषेक नेवर और विक्रम अग्रवाल शामिल हैं।
नवनिर्वाचित सचिव ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इंडोर स्टेडियम में जिला खेल प्राधिकरण के देख रेख में बैडमिंटन संघ खिलाड़ियों के लिये उच्च गुणवत्ता वाला कैम्प लगाएगी। कोच बाहर से बुलाया जाएगा और हर 3 महीने में हर खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा।
इतना ही नहीं महीने में 2 दिन फिजियोथैरेपिस्ट भी विजिट करेंगे ताकि बच्चों के फिटनेस पर ध्यान दिया जा सके। बैठक में हर साल में 2 बार जिला स्तरीय चैंपियनशिप का भी आयोजन होना तय हुआ है। वही सितंबर माह में अंडर 15 एवं 17 का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित करने की सहमति बनी।
निर्णय लिया गया कि इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन संघ के द्वारा डीएसए के देखरेख में उच्चस्तरीय कोच के द्वारा ट्रेनिंग कैम्प चलाया जाएगा।
कैम्प संचालन के लिए 7 सदस्य कमिटी भी बनाई गई। जो की खिलाड़ियों के हित के लिए कार्य करेगी। और कमिटी खिलाड़ियों का पूरा रिपोर्ट कार्ड सचिव डीएसए को समय-समय पर अवगत करायेगी।
कैंप संचालन समिती में कोषाध्यक्ष डीएसए, सुरेशानंद झा, कृष्णा कुमार बर्णवाल, नवीन शर्मा, कनिष्क कशयप, ज्ञान साही और अभय यादव शामिल हैं।
मौके पर झारखण्ड बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष रवि शेखर सिंह ने कहा कि देवघर खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं लेकिन अभी कुछ विगत वर्षों से खिलाड़ियों में कुछ कमी आई है। इसके लिए संघ को प्रतिभा खोज और चैंपियनशिप का कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा करना होगा।