spot_img
spot_img
होमझारखण्डमानव तस्करों के चंगुल से बचायी गयी दो नाबालिग लड़कियां, दो आरोपित...

मानव तस्करों के चंगुल से बचायी गयी दो नाबालिग लड़कियां, दो आरोपित गिरफ्तार

रांची पुलिस ने दो नाबालिगों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराते हुए दो आरोपितों को पुंदाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Deoghar के कपड़ा दुकानदार से 20 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी

Deoghar: चोरी के अप्राथमिक अभियुक्त को भेजा गया जेल

Ranchi: रांची पुलिस ने दो नाबालिगों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराते हुए दो आरोपितों को पुंदाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित गुमला जिले की दो नाबालिग लड़कियों को दिल्ली में बेचने की फिराक में थे लेकिन रांची पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

गिरफ्तार आरोपितों का नाम लाल बड़ाईक और शशि चंद्रनाथ बताया गया है। बताया गया है कि गुमला पुलिस ने रांची पुलिस से संपर्क साधा और बताया कि दो मानव तस्कर दो नाबालिग लड़कियों को लेकर रांची पहुंचे हुए हैं। वे रांची से दिल्ली जाने की फिराक में हैं। इसी दौरान रांची पुलिस ने छापेमारी कर दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया और मानव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को गुमला जिले की पुलिस दोनों मानव तस्करों को गुमला ले गयी है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुंदाग पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने के बाद कई जानकारियां मिली है, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गुमला पुलिस दोनों मानव तस्करों को अपने साथ गुमला ले गयी। वहां पूछताछ के बाद वहां की पुलिस कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!