spot_img
spot_img

तुष्टीकरण और तानाशाही की राह चल रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President) दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर फिर हमला बोला है।

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President) दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर फिर हमला बोला है। प्रकाश शुक्रवार को बरही मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) में मारे गए युवक रूपेश पांडेय के श्राद्ध कर्म में श्रद्धान्जलि देने और परिजनो से मिलने जा रहे थे। बरही जाने के क्रम में प्रशासन ने उन्हें हजारीबाग जिला की सीमा पर चरही में रोक दिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय एवं प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी थे।

यात्रा रोके जाने पर प्रकाश ने कहा कि वे पूरी सूचना देकर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 144 धारा लागू होने का हवाला देकर रोके जाने का कोई मामला नहीं बनता है। वे कोई जुलूस, प्रदर्शन करने नहीं जा रहे। अगर रोकने की बात थी तो मुझे रांची से चलने के पूर्व सूचित कर दिया जाना चाहिए था। वे एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ राज्यसभा सांसद भी हैं। लेकिन प्रशासन ने उन्हें बरही जाने से रोके रखा। उन्होंने पदाधिकारियों से रोके जाने का लिखित आदेश मांगा लेकिन पदाधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने दूरभाष पर उपयुक्त हजारीबाग से बात कर कारण जानना चाहा। लेकिन किसी ने सही उत्तर नही दिया। प्रकाश हाईवे पर बैठे रहे। प्रशासन ने चरही में पुलिस की फौज खड़ी कर रखी थी। प्रकाश के साथ हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा एवम विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज यादव सहित हजारीबाग ज़िला के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी हाईवे पर बैठे रहे।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार तुष्टिकरण और तानाशाही के रास्ते चल रही है। वोट बैंक की राजनीति में यह सरकार आकंठ डूब चुकी है। इस सरकार में मॉब लिंचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। अबतक दस से ज्यादा मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो चुकी है। सिमडेगा में संजू प्रधान की हत्या, कहीं डायन के नाम पर मारने की घटना और विगत सरस्वती पूजा विसर्जन के दिन रूपेश पांडेय की दर्दनाक मॉब लिंचिंग राज्य की भयावह स्थिति को दर्शाता है। यह सरकार दोहरी नीति पर चल रही है। एक तरफ राज्य सरकार के मंत्री रूपेश के परिजनों से मिलकर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। उस वक्त प्रशासन यात्रा की स्वीकृति देता है। लेकिन उनको जाने से रोकती है। रूपेश पांडेय के श्राद्ध कार्यक्रम में जाने से रोके जाने पर प्रकाश ने चरही हाईवे पर ही रूपेश के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रूपेश के परिजनों के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। उन्हें न्याय दिलाने तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!